IMG 20260323 WA0105

बड़ी खबर: रातों-रात ढहा माचक नदी का पुल, टली बड़ी त्रासदी

हरदा। रोलगांव और कालकुंड के बीच माचक नदी पर बना पुल, जो लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में था, बीती रात अचानक भरभराकर ढह गया। पुल के टूटने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया ।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए पहले ही उस पर आवागमन बंद कर दिया गया था। इसी कारण घटना के समय वहां कोई वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। हालांकि नदी पर एक रपटा बनाया गया है वह भि बरसात में क्षतिग्रस्त हो गया था जिसे मरम्मत कर आवागमन के लिए व्यवस्था की गई है ।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गत दिवस उक्त स्थान पर नवीन पुल निर्माण का भूमिपूजन किया था । ग्रामीणों को अब शीघ्र पुल निर्माण की दरकार है ।

Scroll to Top