transparent umbrella under rain against water drops splash background rainy weather concept

पिछले 24 घंटों में हरदा जिले में हुई 5.8 मि.मी. औसत वर्षा

हरदा। जिले में गत चौबीस घंटों में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 8.4 मि.मी., टिमरनी में 19.4 मि.मी., खिरकिया में 0 मि.मी., सिराली में 0.4 मि.मी. तथा रहटगांव में 1.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 277.9 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 228.7 मि.मी., टिमरनी में 362.4 मि.मी., खिरकिया में 338.4 मि.मी., सिराली में 270.8 तथा रहटगांव में 189.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 3 जुलाई तक 129.9 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।

Scroll to Top