IMG 20260302 WA0290

खेत में कटाई के बाद रखे गेहूं की फसल में लगी आग, दो एकड़ की फसल हुई जलकर राख

हरदा । गर्मी का मौसम आते ही आगजनी की घटना शुरू हो गई है । सोमवार दोपहर हंडिया तहसील के ग्राम बिछोला रैय्यत में एक किसान कि गेहूं की फसल जो खेत में कटाई के बाद रखे थे में अज्ञात कारणों से गेहूं के ढेर में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिछोला रैय्यत के कृषक रामलाल पिता घासी जाति कोरकू की भूमि में से लगभग 0.809 हेक्टेयर भूमि कि फसल काटकर रखी हुई थी। दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे फसल जलकर राख हो गई। किसान द्वारा मौके पर तत्काल अपने प्रयास से आग बुझाई गई जिसके कारण समीप के खेत बच गये। हल्का पटवारी सुभाष मर्सकोले ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया ।

Scroll to Top