हरदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर हरदा जिले में किसानो को हो रही समस्या के समाधान करने पत्र लिखकर हरदा जिले में किसानों को हो रही समस्याओं का समाधान करने हेतु एवं किसानों की मांग को पूरा करने की मांग की है।
पत्र में हाल ही में हुई अतिवृष्टि के कारण हरदा जिले की फसल नष्ट हो चुकी है कृपया प्रभावित क्षेत्र का जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा किसान साथियों को दिया जाए, किसानों के लिए खाद की उचित व्यवस्था की जाए, सोयाबीन खरीदी हेतु समर्थन मूल्य पर जल्द पंजीयन करके खरीदी सुनिश्चित की जाए जिससे किसानों को उनके परिश्रम का पूरा लाभ मिल सके। श्री जेवल्या ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा किसान हितैषी सरकार रही है और किसान समाज के लिए हमेशा सहयोग किया है।
जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने इसकी प्रतिलिपि केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके, मुख्यमंत्री मोहन यादव, कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा पूर्व विधायक टिमरनी संजय शाह को प्रतिलिपि प्रेषित की।













