दीपावली की अयोध्या में मची धूम, अयोध्या में राम बारात में MP के कृषि मंत्री कमल पटेल होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा के साथ राम बारात का करेंगे शुभारंभ
लोकमतचक्र.कॉम।
हरदा : हिंदुओ के सबसे बड़े आस्था के पर्व दीपावली पर जब भगवान श्री राम चन्द्र जी वनवास से अयोध्याजी लौटे थे इसकी आज अयोध्याजी में धूम मची है। मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल आज अयोध्या जाने के लिए लखनऊ पहुंच गए है और उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के साथ अयोध्या में होने वाले राम बारात कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए अयोध्या के लिए रवाना हो गए है।
राम बारात जैसे कई कार्यक्रमो में सम्मिलित होने के बाद मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल और उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा हरदा के कलाकारों द्वारा बनाई गई विश्व की सबसे बड़ी पेंटिंग रामजानकी दरबार का अवलोकन करेंगे। *सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट*