T1 100426054006110

किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी हुई प्रारंभ, किसानों का पुष्पमाला पहनाकर किया गया स्वागत

हरदा। जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य विधिवत प्रारंभ हो गया। शुक्रवार को जिले के सेवा सहकारी समिति मर्यादित बालागांव द्वारा लक्ष्मी वेयरहाउस कुकरावद, सेवा सहकारी समिति मर्यादित मोहनपुर द्वारा प्रेमसुधा वेयरहाउस कुकरावद तथा सेवा सहकारी समिति नांदरा द्वारा श्री जी वेयरहाउस गुल्लास में गेहूं उपार्जन केंद्रों का शुभारंभ किया गया। इसके अतिरिक्त जिले के अन्य वेयरहाउस में भी गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में अपनी उपज बेचने आये किसानों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया तथा गेहूं खरीदी की शुरुआत की गई।

Scroll to Top