T1 260326031343110

टिमरनी के रहवासियों को धूल से मिलेगी निजात, सर्विस रोड़ पर ग्रेवल कार्य कराने के निर्देश

हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने गुरूवार को जिला मुख्यालय पर अजनाल नदी पर गुप्तेश्वर मार्ग पर निर्माणाधीन पुल, टिमरनी में निर्माणाधीन रेल्वे ब्रिज, कमताड़ा में निर्माणाधीन रेल्वे ब्रिज एवं रोलगांव के क्षतिग्रस्त माचक नदी के पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने अजनाल नदी पर निर्मित हो रहे पुल को समय सीमा में पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिये।

टिमरनी में ब्रिज के निर्माण होने के कारण बनाये गये सर्विस रोड़ से उड़ रही धूल से आमजन को हो रही परेशानी के दृष्टिगत सर्विस रोड़ पर ग्रेवल कार्य कराने के लिये संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। रोलगांव के क्षतिग्रस्त पुल के समीप से वाहनों के आवागमन के लिये किये गये वेकल्पिक प्रबन्धों का भी कलेक्टर द्वारा इस दौरान निरीक्षण किया गया।

भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गहाल में बालिकाओं को लगाये जा रहे एचपीवी वेक्सीन की व्यवस्था देखी एवं वेक्सीन लगवाने आई बालिकाओं से चर्चा भी की। ग्राम मसनगांव में ग्राम पंचायत में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग के लिये बनाये गये रिचार्ज पिट का कार्य पूर्ण नहीं पाये जाने पर, उसे पूर्ण करने के निर्देश दिये।

Scroll to Top