IMG 20260319 WA0677

एक घंटे में बिखर गया ‘सुरक्षा का दावा’ – पीडब्ल्यूडी की बड़ी लापरवाही उजागर

हरदा। नगर में आईटीआई के पास मगरधा हरदा रोड़ पर सड़क सुरक्षा के नाम पर लगाए गए स्पीड ब्रेकर का हाल ऐसा कि बनने के महज एक घंटे के भीतर ही वह टूटकर बिखर गये। यह मामला सीधे तौर पर पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर लगाया गया स्पीड ब्रेकर जगह-जगह से टूट गया है। पीले और काले रंग की पट्टियां टूटकर सड़क पर बिखरी पड़ी हैं, जिससे वाहन चालकों के लिए खतरा और भी बढ़ गया है।

*क्या है पूरा मामला?*

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्पीड ब्रेकर का निर्माण हाल ही में किया गया था। लेकिन घटिया सामग्री और जल्दबाजी में किए गए काम के चलते यह एक घंटे भी टिक नहीं पाया।

*लोगों में आक्रोश*

क्षेत्र के निवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। टैक्स का पैसा बर्बाद किया जा रहा है, अगर यही हाल रहा तो हादसे बढ़ना तय है।

*खतरे की घंटी*

टूटा हुआ स्पीड ब्रेकर अब खुद ही दुर्घटना का कारण बन सकता है। सड़क पर बिखरे टुकड़े दोपहिया वाहनों के लिए विशेष रूप से खतरनाक साबित हो सकते हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत स्पीड ब्रेकर की मरम्मत की जाए ओर दोषी अधिकारियों और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई हो। भविष्य में ऐसे कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए साथ ही सड़क सुरक्षा के नाम पर की जा रही ऐसी लापरवाही न सिर्फ सरकारी तंत्र की पोल खोलती है, बल्कि आम जनता की जान को भी जोखिम में डालती है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस पर कितनी तेजी और गंभीरता से कार्रवाई करता है।

Scroll to Top