T1 250226022538110

खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 2 डम्पर जप्त

हरदा । जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी है। जिला खनिज अधिकारी हरदा ने बताया कि मंगलवार 24 फरवरी को गुप्तेश्वर मंदिर के पास ग्राम चारूवा में डम्पर नम्बर एमपी 47 जेड सी 7199 की जांच की गई जांच के दौरान खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन पाया गया। डम्पर बिना वैध अभिवहन पास होने से चालक सुरेश योगी पिता हरिनारायण योगी निवासी बंदीमुहाड़िया तहसील सिराली से जप्त कर पुलिस थाना छीपाबड़ में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया।

इसी प्रकार सहायक खनिज अधिकारी चेन सिंह डामोर द्वारा 23 फरवरी को खण्डवा रोड़ पर ग्राम पलासनेर में डम्पर क्रमांक एमपी20जीए7727 की जांच की गई। जांच के दौरान खनिज मुरूम का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया। डम्पर बिना वैध अभिवहन पास होने से चालक रामनिवास गुर्जर आत्मज जगदीश गुर्जर निवासी हीरापुर से जप्त कर पुलिस थाना सिविल लाईन हरदा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। उन्होने बताया कि प्रकरण तैयार कर अपर कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित किया जाएगा। प्रकरण में खनिज नियम 2022 के प्रावधान के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

Scroll to Top