हरदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा हरदा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खिरकिया प्रवास पर उन्हें पत्र देकर हरदा जिले में किसानो को हो रही समस्या के समाधान करने हेतु एवं किसानों की मांग को पूरा करने हेतु मांग की। श्री जेवल्या ने बताया कि हाल ही में हुई अतिवृष्टि के कारण हरदा जिले की फसल नष्ट हो चुकी है कृपया प्रभावित क्षेत्र का जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा किसान साथियों को दिया जाए, किसानों के लिए खाद की उचित व्यवस्था की जाए, सोयाबीन खरीदी हेतु समर्थन मूल्य पर जल्द पंजीयन करके खरीदी सुनिश्चित की जाए जिससे किसानों को उनके परिश्रम का पूरा लाभ मिल सके।
श्री जेवल्या ने कहा कि आप पर पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा किसान हितैषी सरकार रही है और किसान समाज के लिए हमेशा सहयोग किया है। केंद्र कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान,केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके, कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा पूर्व विधायक टिमरनी संजय शाह आपने हमेशा किसान हितों में कार्य किया है कृपया इन समस्याओं का समाधान आप जल्द कराए।













