IMG 20250722 WA0168

युवा देश की क्रांतिकारी परंपरा को आगे बढ़ाने मे योगदान देते रहे : विजय जेवल्या

युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा संगठन की ऑक्सीजन : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

हरदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या और जिला महामंत्री धर्मेंद्र पाल ने भोपाल पहुंचकर भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में सम्मिलित हुए जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा संगठन की ऑक्सीजन है कांग्रेस जैसी पार्टियों सामाजिक ताने-बाने को तोड़ना चाहती है इसके लिए युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता को सजग रहना होगा और विरोधियों को अपने मकसद में कामयाब नहीं होने देना है ताकि वर्ष 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनने में कोई अड़चन न आए। कार्यकर्ता संकल्पो सिद्धांतों के साथ भाजपा की विजय यात्रा में योगदान जारी रखें ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मोर्चा कार्यकर्ता अपने कामों से समाज में ऐसी छवि बनाएं जो यादगार रहे अपने आचरण और व्यवहार पर ध्यान दें उसे निखारे अगर आपको समाज में सम्मान मिलेगा तो हमारे दल को भी सम्मान मिलेगा। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा समीक्षा के माध्यम से अपने कामों को स्वयं अवलोकन करें ।

बैठक को युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने संबोधित किया बैठक में युवा मोर्चा के कार्यकाल की पुस्तिका समर्पण अतिथियों को भेंट की गई । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारत दुनिया का युवा देश है सबसे बड़ा सशक्त लोकतांत्रिक देश है देश में जबसे गणतंत्र लागू हुआ देश लगातार आगे बढ़ रहा है देश को आजादी दिलाने में क्रांतिकारी युवाओं का अहम योगदान है। भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस , राजगुरु, चंद्र शेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों ने आगे बढ़कर देश को आजाद करने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया । इन क्रांतिकारियों के योगदान से मिली आजादी अलग प्रकार की है क्योंकि भारत के साथ दक्षिण अफ्रीका भी आजाद हुआ था ।

भारत में क्रांतिकारियों ने एक भी अंग्रेज को देश में नहीं रहने दिया इसका परिणाम यह हुआ कि भारत आज इसमें अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका को गुलाम बनाने वाले देश के आजाद होने के बाद भी उसके संसाधनों पर कब्जा कर बैठे रहे और आज भी दक्षिण अफ्रीका के नागरिक अलग प्रकार के दुनिया में जी रहे हैं भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका होगी।

Scroll to Top