2024 9image 17 04 316673073fir

नहरों में मूंग फसल के लिए नेशनल हाईवे पर रास्ता रोककर चक्का जाम करने वाले किसानों के विरूद्ध हंडिया थाने में दर्ज हुआ प्रकरण

हरदा। नेशनल हाईवे हरदा से हंडिया मार्ग पर गुरूवार को चक्का जाम करने वालों के विरूद्ध नेशनल हाईवे अथॉरिटी के डिप्टी मेनेजर वेदप्रकाश यादव द्वारा हंडिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह एफआईआर भारतीय न्याय संहिता की धारा 126 (2), 191 (2), 190 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की धारा 8 बी के तहत दर्ज कराई गई है। इस मामले में लगभग 18 आरोपी नामजद है तथा 40-50 अन्य लोगों के विरूद्ध भी प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मूंग के लिए टेल क्षेत्र में पानी नहीं मिलने को लेकर अबगांव के पास गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किसानों ने हाइवे पर टेंट लगाकर चक्काजाम किया। जिससे आवागमन बाधित रहा। लोग धूप में भूख प्यास से परेशान होते रहे। नेशनल हाइवे के डिप्टी मैनेजर वेदप्रकाश यादव ने पुलिस को शिकायत की। जिस पर पुलिस ने जीवन जाट, सुरेश जाट, गणेश जाट, आनंद जाट, वीरेंद्र जाट, बादल जाट, मुकेश सिरोही, गौतम जाट, मुकेश जाट, ज्ञानेश जाट, गोविंद जाट, किरण जाट, सुरेश बेडा, रामफूल विश्नोई, फागुन सारन, वरुण जाट, हुकुम टाडा, गौतम जाट सहित 40-50 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हंडिया थाना प्रभारी आरपी कवरेती ने बताया कि नेशनल हाइवे के उप प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

Scroll to Top