mp 58452 33

साइबर तहसील के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिलना गर्व का विषय :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त टीम ने की भेंट

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रमुख सचिव राजस्व विवेक पोरवाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने बुधवार को मंत्रालय में मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि साइबर तहसील की पहल के लिए इस टीम को 21 अप्रैल्‍ 2025 को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित सिविल सेवा दिवस पर साइबर तहसील की पहल के लिए नवाचारी श्रेणी के अंतर्गत “प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार- 2023” से सम्मानित किया गया था।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि विभाग की यह पहल सराहनीय है, अब तक लगभग 1.5 लाख प्रकरणों का साइबर तहसील के माध्यम से निराकरण बड़ी उपलब्धि है। इससे समय और खर्च की बचत के साथ-साथ पारदर्शीता और नागरिकों के लिए सुगमता सुनिश्चित हुई है। हमारी सरकार प्रदेशवासियों का जीवन सरल बनाने के लिए प्रतिबद्ध और निरंतर सक्रिय है। यह नवाचार इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। साइबर तहसील को राष्ट्रीय सम्मान मिलना प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर राजस्व आयुक्त श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव तथा उनकी तकनीकी टीम उपस्थित थी।

Scroll to Top