IMG 20260406 WA0291

मेघनाथ बाबा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम, 12 से अधिक टीमों ने बांधा समां

हरदा। जिले के वनग्राम जड़कूहू कायदा में मेघनाथ बाबा मेला के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम बेहद सफल और आकर्षक रहा। इस आयोजन में बैतूल और हरदा से आई 12 से अधिक सांस्कृतिक टीमों ने भाग लेकर शानदार प्रस्तुतियां दीं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

प्रतियोगिता में बीपी डांस ग्रुप बैतूल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि द्वितीय स्थान डांस ग्रुप काजलडोह, जिला अमरावती (महाराष्ट्र) को मिला। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

मुख्य अतिथि के रूप में जयस जिला प्रभारी राकेश ककोडिया ने समाज में जागरूकता लाने वाले महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में आस-पास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए, जिससे मेले की रौनक और बढ़ गई।

इस अवसर पर जय कुमार उईके (जिला पंचायत सदस्य), राजकुमार परतें (जयस जिला शिक्षा प्रभारी), रोहित कुमरे, विनोद कुमार पदम (जयस जिला उपाध्यक्ष), रामपाल धुर्वे, श्रीमती निशा पदम (जनपद सदस्य प्रतिनिधि), श्रीमती रजनी धुर्वे (सरपंच, ग्राम पंचायत डेहरिया), रघुलाल इवने (जनपद सदस्य) सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम की सफलता में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आयोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Scroll to Top