CRIME NEWS 14 1762489126510

कहासुनी के चलते,नाबालिग ने कि मामा की हत्या…,डोर वेल बजाने को लेकर हुआ विवाद…

मध्यप्रदेश के इटारसी शहर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जहां कहासुनी के चलते नाबालिग भांजे ने मामा की हत्या कर दी ।.इटारसी में गुरुवार रात को एक नाबालिग ने अपने ही मामा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। घटना शहर के 12 बंगला क्षेत्र की हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम जागेलाल वर्मा है। बताया जा रहा है कि हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुराना प्रॉपर्टी (मकान) विवाद मुख्य कारण सामने आया है। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से आपसी तनाव बना हुआ था।जानकारी के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व रेलवे यार्ड क्षेत्र के क्वार्टर खाली करने के बाद नाबालिग अपने परिवार के साथ 12 बंगला स्थित नानी के मकान में रहने आया था। दो मंजिला मकान में नाबालिग का परिवार ऊपरी मंजिल पर रहता था, जबकि उसके दो मामा अपने-अपने परिवार के साथ ग्राउंड फ्लोर पर अलग-अलग हिस्सों में निवास कर रहे थे।

घटना 2 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। मोहल्ले में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घरों की घंटी बजाकर भागने की शरारत की जा रही थी। इसी बात को लेकर मृतक मामा ने अपने नाबालिग भांजे पर आरोप लगाया कि वह ऐसी हरकत कर रहा है, जिससे उनके बेटे की छवि खराब हो रही है।

इस आरोप को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। नाबालिग ने पलटकर आरोप लगाया कि यह हरकत मामा के बेटे द्वारा की गई है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर नाबालिग ने धारदार हथियार से अपने मामा पर हमला कर दिया।घटना के बाद घायल जागेलाल वर्मा को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां से आदेश मिलने के बाद उसे बाल सुधारगृह भेजा जाएगा।पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Scroll to Top