IMG 20260323 WA0235

रामनवमी पर हरदा में भव्य धर्म ध्वजा एवं दीप उत्सव का होगा आयोजन

हरदा। रामनवमी के पावन पर्व के अवसर पर 27 तारीख, शुक्रवार को इंदौर रोड बाईपास स्थित केसरी नंदन दक्षिण मुखी बालाजी हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में पुजारी संघ, सर्व ब्राह्मण समाज एवं सर्वधर्म समाज के लोग सहभागी बनेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4:00 बजे सुंदरकांड पाठ एवं हवन से होगी। इसके पश्चात शाम 5:00 बजे धर्म ध्वजा स्थापित की जाएगी। आयोजन के अंतर्गत दीप उत्सव भी मनाया जाएगा, जिसमें सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालु अपने-अपने घर से एक-एक दीपक लेकर शामिल होंगे।
शाम 7:30 बजे महा आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर राम जन्मोत्सव को भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
आयोजकों द्वारा सभी धर्म प्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष पंडित लक्ष्मण आचार्य, पुजारी संघ द्वारा दी गई।

Scroll to Top