हरदा। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली,मध्य प्रदेश इकाई भोपाल अध्यक्ष श्री एम एल नामदेव की सहमती से नर्मदापुरम संभाग में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।जिसमें संगरक्षक गणेश मालवीय बैतूल, संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार जानोरिया इटारसी,संभागीय उपाध्यक्ष पत्रकार नारायण नामदेव हरदा,संयुक्त सचिव लोकेश सिलारपुरिया हरदा,आशीष खापरे नर्मदापुरम, सलाहकार मोहित नामदेव बैतूल को मनोनीत किया गया है। पत्रकार नारायण नामदेव को संभागीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर ईष्ट मित्रों,समाजजन,परिवार जन ने बधाई प्रेषित करते हुए शुभकामनाएं दी।
संभागीय उपाध्यक्ष पत्रकार नारायण नामदेव ने अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली मध्यप्रदेश इकाई भोपाल के सभी पदाधिकारियों एम एल नामदेव, दीपक नामदेव, हरिशंकर नामदेव,महिला अध्यक्ष श्रीमती शशिकांता नामदेव,युवा कार्यकारिणी अध्यक्ष दीपक नामदेव सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन ने मुझे जो दायित्व सौंपा है उसका मै पूरी ईमानदारी और लगन से समाज हित के लिए कार्य करूंगा।













