IMG 20250713 WA04771

अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष बने हरदा के लोकेश पंवार

हरदा (सार्थक जैन)। कबड्डी के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं बिश्नोई समाज के कर्मठ युवा समाजसेवी लोकेश पंवार नीमगांव को अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन का मध्यप्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । लोकेश पंवार की नियुक्ति पर ईष्ट मित्रों ओर समाजजनों ने बधाई देते हुए वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। 

गत 13 जुलाई को अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गोदारा अबोहर पंजाब के नेतृत्व में की गई। बैठक में मध्यप्रदेश इकाई के लिए नए अध्यक्ष के लिए लाए गए प्रस्ताव पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारीयों ने एकमत होकर लोकेश पंवार पिता हरिनारायण पंवार नीमगांव के नाम पर सहमति व्यक्त करते हुए नियुक्ति पत्र जारी किया।

उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय बिश्नोई युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार धारणिया का 26 जनवरी 2025 को हृदयघात से निधन हो गया था। इसलिए मध्य प्रदेश कार्यकारिणी के नए अध्यक्ष की नियुक्ति में थोड़ा विलंब हुआ। मीटिंग में जुड़े हुए सभी युवा संगठन के पदाधिकारीयो ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को श्रद्धांजलि देते हुए शिक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर समाज उत्थान के लिए कार्य करने की बात कही। कबड्डी के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं समाजसेवी लोकेश पंवार के अध्यक्ष बनने से मध्य प्रदेश बिश्नोई समाज के युवाओं में हर्ष व्याप्त है। सोशल मीडिया के माध्यम से सैकड़ो युवा साथियों ने बधाई संदेश दिया है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजू कांवा, सुनील गोदारा, सुधीर कड़वासरा, भजनलाल बिश्नोई, संजय लांबा, प्रवीण पूनिया,युवा संगठन मध्य प्रदेश के संरक्षक अजय कुमार खोड, मध्यक्षेत्र बिश्नोई सभा के अध्यक्ष आत्माराम पटेल, कोषाध्यक्ष श्यामलाल बाबल, सचिव बलराम झुरिया, सह सचिव वीरेंद्र भादू , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लोकेश सारण, गौरीशंकर जांणी, सहित संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुहागमल पंवार ने लोकेश पंवार की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी एवं राष्ट्रीय पदाधिकारीयों का आभार जताया।

Scroll to Top