ASP दीपक ठाकुर सस्पेंड, लोकायुक्त की जांच के बाद रिश्वत लेने के मामले में लिया एक्शन
भोपाल : राज्य सरकार ने लोकायुक्त संगठन में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक ठाकुर को सस्पेंड कर दिया है। ठाकुर के खिलाफ यह कार्रवाई रिश्वत लेने के मामले में की गई है। ठाकुर के खिलाफ सरकार ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की है। कोर्ट ने ठाकुर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था और उनके विरुद्ध केस दर्ज करने के आदेश दिए थे।

