अफसर कांग्रेस के इशारे पर कर रहे काम, भाजपा विधायक का झलका दर्द

अफसर कांग्रेस के इशारे पर कर रहे काम, भाजपा विधायक का झलका दर्द

108 एम्बुलेंस को हरी झंडी न दिखा पाने पर बोले BJP MLA

लोकमतचक्र.कॉम।
भोपाल : टीकमगढ़ के भाजपा विधायक ने प्रशासन के अफसरों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि संजीवनी 108 टीकमगढ़ आने पर उसे हरी झंडी दिखाने के लिए जिला अस्पताल के अफसरों ने उन्हें दो बार टाइम दिया लेकिन उसके बाद जब वे पहुंचे तो पता चला कि कांग्रेसी नेताओं से हरी झंडी दिखाकर 108 एंबुलेंस को रवाना कर दिया गया है। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में कांग्रेस नेताओं के इशारे पर प्रशासन उनकी उपेक्षा कर रहा है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से करेंगे। भाजपा विधायक ने टीकमगढ़ जिला प्रशासन पर भी इस मामले में भाजपा के जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप लगाया और कांग्रेस के इशारे पर काम करने की बात कही। विधायक के इस बयान पर कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने कहा है अब भाजपा के विधायक भाजपा सरकार में स्वास्थ्य विभाग से भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं।

1651325501091485 0
Scroll to Top