शहरी क्षेत्रों में ‘‘मास्क ही है जिन्दगी’’ अभियान प्रारम्भ होगा

शहरी क्षेत्रों में ‘‘मास्क ही है जिन्दगी’’ अभियान प्रारम्भ होगा

AVvXsEhGOy4Y1ywu0s4yWBfI2jEQ4YrQxtB8XoduvWqx1gcRgadJLHF8 QYkcgi3DxohTNGQ4wcr6DUyQKpr2XH3UnCzsdjKVO NjmWkTrmA8Yoigo9XWbIgWgBrpD7IEbaTnW7Q2G72vMTUbSdIc8vq0pltocvGNtgecgsUu guV4D93fVkEGyyKBJA9g=s320


लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल : कोरोना से बचाव के लिए नागरिकों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक करने के लिए सभी नगरीय निकायों में ‘‘मास्क ही है जिन्दगी’’ अभियान प्रारम्भ किया जा रहा हैं। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि यह अभियान आज से प्रारम्भ किया जाए। यह अभियान 20 दिन चलेगा। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि ‘‘मास्क ही है जिन्दगी’’ अभियान का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में मास्क के प्रयोग को बढ़ावा देना है। इस अभियान के तहत मास्क को जन-सहयोग से सुलभ तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा और मास्क बैंक स्थापित की जाएगी। इस अभियान के तहत मास्क को ठीक ढंग से पहनने और उसके सुरक्षित निपटान के बारे में नागरिकों को जानकारी दी जाएगी। इस अभियान में अशासकीय संगठनों, संस्थाओं और युवाओं का सहयोग लिया जायेगा। अभियान के तहत मास्क लगाने वाले को प्रोत्साहन और नहीं लगाने वाले लोगों को समझाइश दी जायेगी साथ ही रोको-टोको अभियान चलेगा। विभिन्न प्रचार माध्यमों से मास्क लगाने के फायदे बताये जायेंगे। मास्क नहीं लगाने पर समझाइश के बाद चालानी कार्यवाही भी की जायेगी।

Scroll to Top