हरदा ब्रेकिंग : किसानों ने फिर किया नेशनल हाईवे पर चक्काजाम, कांग्रेस के पूर्वविधायक दोगने सहित कांग्रेसियों ने दिया समर्थन

हरदा ब्रेकिंग : किसानों ने फिर किया नेशनल हाईवे पर चक्काजाम, पूर्वविधायक आर.के.दोगने सहित कांग्रेसियों ने दिया समर्थन

भू-अर्जन में कम मुआवजा दिये जाने का आरोप

AVvXsEgE5Tuk5 0hZd2CZ6DNdOzzdzMWQJZ 0oyoJkAPjNTQOv3 ot srQF7wGlCrISQmNjrRAtFb5o4KKFcaCz9x7uo22GmCf4eoKMwol4OKJ82ZaioeX8wx3jkPcvWeW7yMX5yc9vSxO5ulNWAdyR


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : जिला मुख्यालय से लगे ग्राम उंडा में आज फिर किसानों ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन ने बैनर तले किये गए जाम में किसानों का आरोप है कि नेशनल हाईवे भूमि अधिग्रहण में कम मुआवजा के साथ ही कई किसानों को मुआवजा नही मिलने के कारण बताते हुए चक्का जाम किया है। किसान यूनियन के चक्का जाम को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है। जिसके चलते पूर्व विधायक कांग्रेसी नेता आरके दोगने सहित अनेकों कांग्रेस जन चक्का जाम में शामिल हुए। 

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करते हुए पूर्व विधायक आरके दोगने ने आरोप लगाया कि यह पांचवीं बार चक्का जाम है किंतु प्रशासन द्वारा किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। श्री दोगने ने कहा कि प्रशासन में बैठे अधिकारी किसानों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं भू अर्जन के मुआवजा वितरण में प्रशासनिक अधिकारियों ने गंभीर लापरवाही करते हुए काफी समय तक किसानों का मुआवजा रोका और सही तरीके से भू अर्जन का अवार्ड नहीं बनाया है जिसके चलते किसानों को कम मुआवजा मिला है। किसान यूनियन के चक्का जाम को देखते हुए प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और चक्काजाम समाप्त करवाने का प्रयास कर रहे हैं। नेशनल हाईवे पर किए गए चक्का जाम से शादी में शामिल होने जा रहे हैं दूल्हे सहित काफी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Scroll to Top