संयुक्त किसान मोर्चा ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) का पुतला फूंका धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन
लोकमतचक्र डॉट कॉम।
हरदा (सार्थक जैन)। जिला मुख्यालय पर संयुक्त किसान मोर्चा ने धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन विश्व व्यापार संगठन (WTO) का पुतला फूंका। आज संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली द्वारा निर्णय लिया गया था की सम्पूर्ण भारत में आज 26.02.24 को WTO (विश्व व्यापार संगठन) का पुतला फूंका जायेगा। क्योंकि विश्व व्यापार संगठन पूंजीपतियों का एक संगठन हे पूंजीपतियों की चपेट में आ चुके देश जैसे अमेरिका इसके प्रमुख देश है। इस मुद्दे पर संयुक्त किसान मोर्चा हरदा का धरना प्रदर्शन तीसरा दिन भी जारी है।
किसान नेताओं का कहना है कि WTO पूंजीपतियों के हित की योजनाएं निर्धारित करता है आज अमेरिका की 70 से 80 फीसदी जमीन बड़े पूंजीपति जैसे बिल गेट्स के हाथ में जा चुकी है। इसी WTO की नीतियों के खिलाफ यूरोप महाद्वीप के सभी देशों में बड़े बड़े किसान आंदोलन देखे गए ।
भारत भी WTO संस्था का एक सदस्य हैं भारत में भी खेती और किसान को खत्म करके और मजदूर बनाने के लिए WTO भारत सरकार पर दबाव बनाकर MSP और किसान हितैषी योजनाओं को लागू नहीं होना देना चाहती । इसीलिए आज विश्व व्यापार संगठन WTO का पुतला फूंका गया। धरना प्रदर्शन में आज उपस्थित किसानों में पंकज सिरोही, रामजीवन वाष्ट, बसंत रायखेरे ,एडवोकेट अनिल जाट ,विजय बांके ,सेवाराम बछानिया ,रामेश्वर कापडिया, दीपचंद जाट, अखिलेश खोजा, कमलेश पचार, शिवम सिरोही सहित बडी संख्या मे किसान उपस्थित थे ।