लाड़ली बहनों के खाते में मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल 1 मार्च को ट्रांसफर करेंगे राशि
लोकमतचक्र डॉट कॉम।
हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य अतिथ्य में उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों के खाते में सहायता राशि का अंतरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट लिंक webcast.gov.in/mp/cmevents के माध्यम से किया जाएगा। हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर पालिका कार्यालय परिसर में प्रातः 9ः30 बजे से आयोजित होगा। इसके अलावा हरदा में एनआईसी कक्ष, टिमरनी, खिरकिया, सिराली और सभी ग्रामों में राशि अंतरण कार्यक्रम का टेलीकास्ट किया जायेगा।
कलेक्टर आदित्य सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों व महिला एवं बाल विकास के सभी परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिये है कि इस कार्यक्रम के सीधा प्रसारण के लिये अपने-अपने क्षेत्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करें ताकि अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम से जुड़ सकें।