फाटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट पीड़ितों के दुख को साझा करते हुए विधायक डॉ दोगने नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन

फाटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट पीड़ितों के दुख को साझा करते हुए विधायक डॉ दोगने नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन

IMG 20240314 230534

लोकमतचक्र डॉट कॉम।

हरदा। मेरी विधानसभा मेरा परिवार शब्द को साकार करते हुए  हरदा विधायक रामकिशोर दोगने ने फाटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट पीड़ितों के दुख को साझा करते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो अपना जन्मदिन इस साल नहीं मनायेंगे । विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया है कि हाल ही में हरदा फटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट की घटना में निर्दोष लोगो की जान चली गई एवं सैकडो लोग घायल हुए व कई बेघर हो गए। इस दुख की घड़ी में वह उनके साथ है। परिवार अगर संकट में  हो तो मुखिया कैसे मना पाऐगा अपना जन्मदिन इस हेतु आगामी 16 मार्च 2024 शनिवार को अपना जन्मदिवस नही मनायेगे एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से भी अपील की है कि वह शहर में उनके जन्मदिवस के बैनर-पोस्टर न लगावे बल्कि बैनर पोस्टर में खर्च होने वाली राशि ब्लास्ट पीड़ितों की मदद  के लिए दान करें।

IMG 20240314 WA0023

Scroll to Top