टिमरनी । आज भारतीय जनता पार्टी मंडल टिमरनी में सदस्यता अभियान-2024 के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ पितृ पुरुषो के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ हुआ।इस कार्यशाला में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने संगठन पर्व के तहत 02 सितंबर से प्रारंभ हो रहे सदस्यता अभियान-2024 की मंडल कार्यशाला को संबोधित किया।
श्री वर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का उद्देश्य सिर्फ नए सदस्य बनना नहीं है, बल्कि आम लोगों तक संगठन की विचारधारा को पहुंचाना और केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का उद्देश्य है। टिमरनी मंडल में अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य संगठन द्वारा निश्चित किया गया है,जिसमे सभी संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को लग्न तथा परिश्रम के साथ जुटना है।
कार्यशाला में स्वागत भाषण भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीत गीते द्वारा दिया गया तथा कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री अंकित कनेरे जी द्वारा किया गया।इस दौरान सुनील दुबे ने सदस्यता अभियान की कार्ययोजना विषय पर अपने विचार साझा किए।आयोजित कार्यशाला में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष राधेश्याम गौर, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष निषोद, मंडल प्रभारी डॉ बी.डी.दोगने, सह प्रभारी अधिवक्ता शंकरसिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता डॉ राजेंद्र शर्मा, अरुण कुमार तिवारी, बाबा पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति प्रीति बंसल सहित भाजपा पदाधिकारी गण, मोर्चे-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
