लकड़ी के चूल्हे पर रोटी सेक महंगाई का किया विरोध

लकड़ी के चूल्हे पर रोटी सेक महंगाई का किया विरोध 

पेट्रोल डीजल, अनाज सहित अन्य सामानों की मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने निकली रैली 

IMG 20210616 WA0021


लोकमतचक्र.कॉम।

 हरदा। देश में डीजल पेट्रोल सहित अनाज व अन्य सामग्री की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। बढ़ती महंगाई से आमजन का जीना दुश्वार हो गया है। इसी मुद्दे को लेकर आज कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए शहर के प्रमुख मार्गो से रैली निकाली गई। 

महिला कांग्रेस ने हाथ ठेले पर चूल्हा जलाकर रोटी सेकी और महंगाई का विरोध जताते हुए इसे कम करने की मांग केंद्र सरकार से की।  दर्जनों की संख्या में रैली में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की शुभ अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डॉक्टर आरके दोगने,  रविशंकर शर्मा, हेमंत टाले, श्रीमती उषा गोयल सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Scroll to Top