महिला नेता के घर पुलिस ने पकड़ा सैक्स रैकेट, शहर के शरीफ लोगों में बैचेनी नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी है महिला नेता

महिला नेता के घर पुलिस ने पकड़ा सैक्स रैकेट, शहर के शरीफ लोगों में बैचेनी

नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी है महिला नेता

AVvXsEhr PfGWs3UszA2Z0N630Yft6v32TIGrsKL6MlXcSe2aq2pGeuCA5tkCnCPBsSQIXHaNj X5F1f0uyxgfuFX 8m8keEH83cCUIfq7DTC61W4i713L GJVshL09


लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल/सीहोर : शिवसेना की महिला नेत्री अनुपमा तिवारी सेक्स रैकेट चलाती पकड़ी गई। पुलिस ने 4 लड़कियां, 3 कस्टमर, ड्राइवर, महिला मैनेजर और संचालिका को अरेस्ट किया है। सभी लड़कियां भोपाल की हैं। वह 2015 में शिवसेना के टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी है तथा योगाचार्य के रूप में सम्मानित हो चुकी है।मामले में अनेक चौकाने वाले खुलासे हुए है। पुलिस ने 10 लोगो को गिरफ्तार कर 28 हजार 710 रुपये जब्त किए है। पुलिस कार्यवाही की भनक लगते ही शहर के शरीफों मैं बैचेनी है।

सीहोर बस स्टैंड के पास, यहाँ जब पुलिस ने कल रविवार देर रात छापा मारा तो वो भी दंग रह गई। यहाँ नशा, टीवी सहित सर्वसुविधायुक्त तीन कमरों में अनैतिक देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने कुल दस लोगो को पकड़ा, जिनमें 4 लड़कियां, 3 ग्राहक, एक ड्राइवर, एक संचालिका और महिला मैनेजर शामिल है। उल्लेखनीय है कि पुलिस की कार्यवाही में अभी और भी खुलासे होने की संभावना है। महिला नेत्री के द्वारा सेक्स कारोबार का खुलासा कई नामचीनो के चेहरों से शराफत का नकाब उतार सकता है।

AVvXsEhpbg1Bt3TMPVnlwRtrUvwML7tzOKbuZPad5SXZoWZvWJvk8IA3UvdPgGIDQfz 0cGQ Kxl8GgiNq0gIlSzELQLMDommaVyAON4 3qEpd lIuWSTHuNBnBO9r1rTTESQHyxYPYgw amA2S8f2kC3 XhhD

● पकड़ाई लड़कियां भोपाल की…

पकड़ी गई लड़कियों में ज्यादातर भोपाल की लड़कियां है, जो महिला मैनेजर के ज़रिए अति थी और प्रति ग्राहक 500 रुपये लेती थी।

● महिला नेता के घर सेक्स कारोबार

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिस अनुपमा के घर सेक्स रैकेट पकड़ा है वो अपने आप को महिला नेत्री कहलाती थी। कई वीआईपी के साथ फेसबुक पर फोटो शेयर करती थी। एक बार चुनाव भी लड़ चुकी है जिसमे बुरी तरह पराजित हुई थी। अनुपमा की फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार वे स्वयं को शिवसेना की महिला विंग का प्रदेश प्रमुख बताती है।

इतना ही नहीं यह महिला खुद को पत्रकार भी बताती है और शराबबंदी पर अभियान भी चलाती रहती है। वही इस काम के लिए लड़कियों को भोपाल के बैरागढ़ से बुलाया जाता था और एक महिला इन्दुलता के जरिए मकान पर आती थी। हर ग्राहक से 500 रू वसूले जाते थे। एसपी मयंक अवस्थी ने बताया है कि मौके से 28000 रू भी जप्त किए गए हैं और दो कारें भी पकड़ी गयी है। 10 लोग गिरफ्तार किए गए है। सभी पर अनैतिक देहव्यापार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Scroll to Top