कर्मचारियों और श्रमिकों के हक की लड़ाई के लिए भोपाल कूच

कर्मचारियों और श्रमिकों के हक की लड़ाई के लिए भोपाल कूच

भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कर्मचारी भोपाल हुए रवाना

57 सूत्री मांगों को लेकर राजधानी में देंगे धरना

AVvXsEjTx NZdLbVXjVmW 45CQn9UDSl3wB0N K4 Wnq6OgmwMc8fZM4MbCAKxAJn8iHLOOM tnegbwri6vJLdsJb9KDs Q4y8YMIRj n3rCHy5vemwoghfF5mTQ8DmODqwfWpbzoOxYnuYQoCabf2CFaty1YtikG0b25rjV8I5clMfx2pV8Q 5STR0NMg=w400 h223


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा। भारतीय मजदूर संघ जिला हरदा के नेतृत्व में सभी अनुषांगिक संगठनों के हजारों कार्यकर्ता आज भोपाल के रवाना हुए। कलियासोत मैदान पर 57 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया जाएगा। प्रदेशव्यापी धरना कार्यक्रम  में मध्य प्रदेश के समस्त जिलों से हजारों भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता राजधानी पहुंच गए हैं। हरदा जिले से भी सेकड़ो की संख्या में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित सदस्य चार पहिया वाहन ओर ट्रेन से भोपाल के लिए रवाना हुए। आज प्रातः इंदौर रोड पर हनुमान मंदिर के समीप सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की।

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश आव्हान पर  जन हितैषी, जन आंदोलन के रूप में यह कार्यक्रम रखा गया है।कर्मचारियों एवं श्रमिक की विभिन्न मांगों का 57 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौपा जावेगा। उल्लेखनीय है कि यह ज्ञापन  पूर्व में 22 फरवरी 2020 को मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम कर जिला कलेक्टर के माध्य्म से दिया गया था। परन्तु आज दिनांक तक  सरकार ने उस मांगों पर कोई विचार नहीं किया। विवश होकर भारतीय मजदूर संघ को प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए कदम उठाना पड़ा। 

भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने बताया कि जिले से समस्त भारतीय मजदूर संघ एवं आनुषंगिक संगठनों के सदस्य भोपाल पहुंच चुके हैं। यहां संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुकेश निकुम ने बताया कि कार्यक्रम में हरदा जिले से जाने वाले समस्त वाहन एकत्रित होकर एक साथ रवाना हुए हैं। वहीं टिमरनी विकास खण्ड सदस्य नर्मदा पुरम होकर भोपाल पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि वाहनों में सवार सदस्यों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए एक एक प्रभारी नियुक्त किये गए हैं।

Scroll to Top