कांग्रेस सेवा दल ने मनाया हिंदू नववर्ष…

कांग्रेस सेवा दल ने मनाया हिंदू नववर्ष, नागरिकों को लगाया तिलक बांटी मिश्री

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : सेवादल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर के के मुख्य मार्गों पर घूम कर आमजन को तिलक और मिश्री,काली मिर्च नीम बांट कर हिंदू नव वर्ष मनाया। आज सभी कार्यकर्ता सर्वप्रथम गणेश मंदिर पर एकत्रित हुए और गणेश जी को भोग लगाया फिर सभी को बधाई दी।

IMG 20220402 WA0119

इस अवसर पर प्रदेश सेवादल महासचिव गोविंद व्यास, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत टाले, सेवादल जिला अध्यक्ष गौतम तेंगुरिया, सेवादार यंग बिग्रेड जिला अध्यक्ष मनोज कुछबंधिया, एनएसयूआई प्रदेश सचिव मनोज बिश्नोई,एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष मुजाहिद अली, रमेश सोनकर, अशोक राठौर, अक्षय नागले, श्यामलाल गंगवाल, प्रमोद आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Scroll to Top