भाजपा में छोटा सा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बन सकता है, श्री मोदी इसका प्रमाण है : विजय जेवल्या

भाजपा युवा मोर्चा खिरकिया मंडल का नव मतदाता सम्मेलन हुआ संपन्न 

भाजपा में छोटा सा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बन सकता है, श्री मोदी इसका प्रमाण है : विजय जेवल्या 

IMG 20231016 WA0072


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

खिरकिया । भारतीय जनता पार्टी देश ही विश्व की सब से बड़ी पार्टी है। इस संगठन में शामिल कार्यकर्ता ही संगठन की सब से बड़ी पूंजी है, जो पूरी लगन और ईमानदारी से पार्टी के लिए काम करते है।भाजपा ऐसे कार्यकर्ताओ को आगे बड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। इस पार्टी में छोटा सा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बन सकता है। भारत के प्रधानमंत्री श्री मोदी इस का सब से बड़ा उदाहरण है। उक्त उद्गार भारतीय जनता युवा मोर्चा हरदा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने खिरकिया मंडल में आयोजित नव मतदाता सम्मेलन में व्यक्त किये। 

IMG 20231016 WA0073

श्री जेवल्या ने कहा कि भाजपा ने जनता की सेवा करने का काम किया है, पार्टी की रीति नीति अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे।भाजपा सरकार युवाओं की हितेषी सरकार है । मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना जेसी युवाओं के लिए कई योजना लाई है। श्री जेवल्या ने नव मतदाताओं से अपील की है आगमी विधान सभा चुनाव में आप भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्धारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में किए विकास कार्य को देखकर सरकार चुने।

DAY%20 %20251529~405

भारतीय जनता युवा मोर्चा हरदा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या के आव्हान पर नगर अध्यक्ष शुभम राठौर के नेतृत्व में आज खिरकिया मंडल में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजीत किया गया। जिसमे नव मतदाताओं का सम्मान करते हुए उनको भारतीय जनता पार्टी की रीति -नीति से अवगत करवाया।सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप मे खिरकिया नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत जीत महेंद्र सिंह खनूजा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या, योगेन्द्र पटेल,नगर महामंत्री आयुष तिवारी, टिंटी पटेल, नगर उपाध्यक्ष दुर्गेश अंकिल राहुल राय राजा मालाकार कीर्तन ओंकर,नगर मंत्री विशाल बाथम राजकुमार बघेल दुर्गेश कुल्हारे प्रद्युम्न अंकील मनीष राजपूत मनीष चोरसिया,पवन मल्हार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Scroll to Top