लोक सेवा केन्द्र रहटगांव के संचालक पर कलेक्टर ने 5 हजार रूपये लगाया अर्थदण्ड

लोक सेवा केन्द्र रहटगांव के संचालक पर कलेक्टर ने 5 हजार रूपये लगाया अर्थदण्ड 

b13a74f5c37d883aa16c152d027dcf73%20(1)


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने लोक सेवा केन्द्र के संचालन में अनुबंध की शर्ताे का पालन न किये जाने के कारण रहटगांव के लोक सेवा केन्द्र एवं सोडलपुर के उप लोक सेवा केन्द्र संचालक श्री अनिल कुमार मिश्रा पर 5 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया है। लोक सेवा केन्द्र संचालक को चेतावनी दी गई है कि लोक सेवा केन्द्र संचालन के लिये आर.एफ.पी. में वर्णित शर्ताे के तहत निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप आवेदकों को सेवाओं की सही जानकारी प्रदान करते हुए उत्तम गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान करें। जिला प्रबन्धक लोक सेवा नितिन वर्मा ने बताया कि रहटगांव लोक सेवा केन्द्र संचालक पर पूर्व में भी 10 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया था। उन्हें सचेत किया गया है कि यदि अब भविष्य में नागरिकों को सेवा प्रदान करने में कोई कमी पाये जायेगी तो लोक सेवा केन्द्र रहटगांव का अनुबंध निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी। 

1688370636 picsay

Scroll to Top