वरिष्ठ भाजपा नेता सावनेर ने सादगी से मनाया जन्मदिन, आम, लक्ष्मी तरू और विल्वपत्र के पौधे लगाए

वरिष्ठ भाजपा नेता सावनेर ने सादगी से मनाया जन्मदिन, आम, लक्ष्मी तरू और विल्वपत्र के पौधे लगाए  

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

टिमरनी । क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता विजयसिंह सावनेर द्वारा अपने जन्म दिवस पर बर्षों से पौधारोपण कार्य किया जा रहा है। इसी तरह दिनांक 26 जुलाई को एक बार फिर से सावनेर ने अपने खेत में आम, लक्ष्मी तरू और विल्वपत्र के पौधे लगाए। सावनेर हमेशा पौधे लगाते रहते हैं इसी तारतम्य में आपने राजस्थान में रामदेवरा सरकार में अपनी कुलदेवी के यहां भी विल्वपत्र का पौधा लगाकर आए हैं जो आज 10-12 फिट ऊंचा हो गया है।

IMG 20230726 WA0399

आपने सनातन संस्कृति और और सादगी से जन्म दिवस मनाते हुए भक्ति भाव से ईश्वर आराधना कर अपनी माताजी से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। आज उनके जन्मदिन पर चाहने वालों ने बधाईयां दी और उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना की। जैसा कि क्षेत्र में सावनेर ने लगभग 35 बर्षों पहले भाजपा कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनैतिक सफर जारी किया था जो आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं इसलिए सुबह से रात तक उनके चाहने वालों ने बधाईयों के तांते लगा दिए। सावनेर ने अपना जन्मदिन सनातन परंपरा और बहुत ही शादगी से मनाया।

Scroll to Top