प्रदेशभर में 14 जिलों में बारिश अलर्ट, जाने कौन कौन से जिलों में हो सकती है बारिश

प्रदेशभर में 14 जिलों में बारिश अलर्ट, जाने कौन कौन से जिलों में हो सकती है बारिश 

आधे एमपी में मावठा से बढ़ी ठिठुरन, कई जिलों में दिनभर कोहरा रहने के आसार…

weather update


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

भोपाल। मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में बारिश से अलर्ट जारी किया है। मावठा से प्रदेश भर में ठिठुरन बड़ गई है।जिसके चलते कई जिलों में दिनभर कोहरा रहने के आसार है। मध्य प्रदेश में बारिश के साथ ही कड़ाके की ठंड दस्तक दे दी है। बुधवार दे रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी कई जिलों में जारी रहा। पानी गिरने के कारण ही कड़ाके की सर्दी भी बढ़ गई। भोपाल में तो मानसून की तरह तेज बारिश हुई। बारिश के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी काम रह गई। रायसेन, सीहोर और सागर समेत कई जिलों में भी बारिश हुई है। आधे से अधिक प्रदेश में मावठा गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है।

अगले कुछ घंटों में 14 जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा बताया जा रहा हैं जिसमें भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, सागर, बैतूल, जबलपुर, कटनी, मंडला, उमरिया, डिंडौरी, शहडोल, अनूपपुर में बारिश की संभावना है

IMG 20240103 WA0049

गुरुवार रात भोपाल में मानसून की तरह जोरदार बारिश हुई। भोपाल की अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियम मंडला में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियम सागर में दर्ज किया गया। गुरुवार को ग्वालियर सबसे ठंडा शहर रहा। दिन का न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल में 7.2 डिग्री तापमान की गिरावट के साथ पारा 16.7 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि यहां न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रहा। यह इस सीजन का दिन का सबसे कम तापमान रहा। इंदौर में 5.6 डिग्री की गिरावट हुई। यहां दिन का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में भले ही गिरावट देखी गई हो, लेकिन प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कहीं भी गिरावट नहीं आई। सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहा।

अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे आया
गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। खजुराहो में तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस, सागर में 16.6 डिग्री, दमोह में 17.6 डिग्री सेल्सियस, सतना में 17.8 डिग्री, रायसेन में 17.8 डिग्री, गुना में 18.4 डिग्री, रीवा में 19.2 डिग्री और पचमढ़ी में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 13 जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से कम रहा।

1702981119 picsay

Scroll to Top