भाजपा दफ्तर में करणी सेना का हंगामा, मंत्री बिसाहू लाल की कार को घेरा, नारेबाजी कर काले कपड़े लहराए

भाजपा दफ्तर में करणी सेना का हंगामा, मंत्री बिसाहू लाल की कार को घेरा, नारेबाजी कर काले कपड़े लहराए

लोकमतचक्र.कॉम।
भोपाल : खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा सवर्ण महिलाओं को घरों से खींचने को लेकर दिए गए बयान के बाद उनका विरोध जारी है। हालांकि मंत्री ने उनके विरुद्ध बढ़ते विरोध को देखते हुए कल रात में लिखित और मौखिक तौर पर माफी मांग ली थी लेकिन आज भी उनका विरोध जारी रहा। विरोध करने वाले करणी सेना के  कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तर के भीतर पहुंचकर मंत्री की कार को घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी की।
मंत्री बिसाहूलाल ने राजपूत महिलाओं पर टिप्पणी की थी, इसके विरोध में करणी सेना ने उन्हें काले झंडे दिखाए। - Dainik Bhaskarराजधानी में प्रदेश BJP कार्यालय में शनिवार दोपहर करणी सेना ने हंगामा कर दिया। कार्यालय के अंदर करणी सेना ने मंत्री बिसाहू लाल सिंह की गाड़ी को घेर लिया। मंत्री बिसाहू लाल ने सवर्ण और राजपूत महिलाओं पर टिप्पणी की थी, इसके विरोध में करणी सेना ने उन्हें काले झंडे दिखाए हैं। इन्होंने बिसाहूलाल के खिलाफ नारेबाजी की। आधे घंटे तक BJP कार्यकर्ताओं और करणी सेना में नोकझोंक हुई। गौरतलब है कि मंत्री बिसाहूलाल ने अनूपपुर के फुनगा में एक कार्यक्रम में कहा था कि महिलाओं की समानता लाने के लिए सवर्ण और ठाकुर ठकार वर्ग की महिलाओं को घरों से खींच कर लाना होगा। उनका यह बयान 2 दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Scroll to Top