वास्तु उपाय: रोजाना कपड़े धोने की है आदत तो हो जाएं सावधान, घर में आ सकती है दरिद्रता, जानें क्या है सही दिन
⚜️कौन से दिन नहीं धोने चाहिए कपड़े?
शनिदेव को कर्म और न्याय का देवता माना जाता है। कहते हैं कि शनिवार को कपड़े नहीं धोने चाहिए, नहीं तो शनि देवता नाराज हो जाते हैं और जब भी शनि भगवान नाराज होते हैं तो सबसे पहले घर में दरिद्रता का ही वास होता है। ऐसे में अगर आपकी भी शनिवार को कपड़े धोने की आदत है तो इसे अब बदलें और शनिवार को कपड़े न धोयें।
⚜️गुरुवार के दिन करना चाहिए बचाव
यह दिन बृहस्पति देव समर्पित होता है। कहा जाता है कि इस दिन कपड़े धोने से घर की समृद्धि में रुकावट आती है और गुरु की कृपा कमजोर पड़ सकती है। ऐसे में भूलकर भी आप इस दिन कपड़े न धोएं
⚜️अमावस्या और पूर्णिमा
इन विशेष तिथियों पर आध्यात्मिक ऊर्जा उच्चतम होती है। परंपरा कहती है कि ऐसे समय में जरूरत से ज्यादा गतिविधियां करने से नकारात्मक असर हो सकता है, इसलिए कपड़े धोने जैसे काम टालना बेहतर होता है।
⚜️कब धोना चाहिए कपड़े?
अगर आप दरिद्रता नहीं, बल्कि धन और शांति को बुलाना चाहते हैं, तो सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को कपड़े धोएं ये दिन कपड़े धोने के लिए शुभ माने जाते हैं। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक। इस समय को ‘सात्त्विक काल’ कहा जाता है, जो ऊर्जा से भरपूर होता है। ये सभी मान्यताएं ज्योतिष और वास्तु शास्त्र पर आधारित हैं। कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं कि इनसे आपकी जेब खाली या भरी होती है।