675103d9f0945 fugitive 50 paise bounty arrested 053724640 16x9 1

घूसखोर पुलिस वाला 2 हजार की घूस लेते रंगेहाथों धराया, इस काम के लिए ले रहा था घूस

जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा, अपने भाई की ट्रक की टक्कर से हुई मौत पर न्याय की आश में धरना प्रदर्शन करने वाले परिवार पर दर्ज में प्रकरण जमानत के नाम पर सभी आरोपियों से 2500 रूपये घूस मांगने वाले घूसखोर एएसआई को आज लोकायुक्त पुलिस ने 2 हजार रुपए लेते रंगेहाथों धर दबोचा ।

मामला इस प्रकार है कि हरी दीन साहू पिता रामदास साहू निवासी – ग्राम गंधियां पोस्ट अमझोर तह. जयसिंह नगर जिला शहडोल मध्य प्रदेश ने ऐहसान खान, सहायक उप निरीक्षक, थाना जयसिंहनगर जिला शहडोल से खिलाफ दिनांक 30.03.2026 को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत आवेदनपत्र प्रस्तुत किया जिसमे लेख किया था कि मेरे भाई श्रवण कुमार साहू ग्राम अमझोर से जयसिंहनगर कि ओर मोटर साइकिल से आ रहा था रमसोहरा मोड के पास बोरिंग मशीन वाले ट्रक ने मेरे भाई को टक्कर मारी दिया जिससे मेरे भाई कि मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी मेरे भाई के मृत्यु होने के कारण हम लोग जयसिंहनगर चौराहा पर प्रदर्शन करने पर हम 18 लोग के ऊपर थाना जयसिंहनगर में चक्का जाम करने का अपराध दर्ज कर लिया गया था।

थाना जयसिंहनगर में पदस्थ ए.एस.आई. ऐहसान खान से मिले तो उनके द्वारा पर प्रत्येक व्यक्ति 2500/- सौ रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। जमानत के नाम पर आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग रीवा के पुलिस अधीक्षक द्वारा सत्यापन कराया गया, शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से 2000/-रिश्वत प्राप्त की गई एवं प्रकरण के अन्य लोगों के संबंध में भी रिश्वत राशि की मांग करना पाया गया।

शिकायत सत्यापन उपरांत आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन अधिनियम 2018) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । लोकायुक्त पुलिस टीम ने आरोपी ऐहसान खान, सहायक उप निरीक्षक, थाना जयसिंहनगर जिला शहडोल को रिश्वत राशि – 2000/- रुपए घटना स्थल जयसिहनगर स्थिति आरोपी का किराए का आवास में घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है। 

Scroll to Top