IMG 20260222 WA01691

बाबू ने बेवजह रोका 45 शिक्षकों का वेतन, कलेक्टर ने दी सख्त चेतावनी

रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल सिंह उस वक्त हैरान रह गईं, जब वह शिक्षा विभाग के कार्यालय में निरीक्षण करने पहुंचीं। फाइल पलटना शुरू कीं तो देखा कि 45 सरकारी शिक्षकों की सैलरी बेवजह दो महीने से रोककर रखी गई। सैलरी तब रोकी गई, जब वेतन देने के लिए सरकार के पास भरपुर फंड है। लेकिन बाबू फाइल दबाकर बैठा था। वह जिला शिक्षा पदाधिकारी के पास अप्रूवल के लिए फाइल लेकर ही नहीं गया है।

इस दौरान कलेक्टर मैडम ने सख्त तेवर दिखाई हैं। साथ ही कहा कि तुम बाबू और तमीज नहीं हो। लोगों को एक-दो तारीख को सैलरी मिलती है। तुम बिना वजह 45 शिक्षकों की सैलरी रोके हुए हैं। उन्होंने तुरंत सभी शिक्षकों को सैलरी देने के निर्देश दिए हैं। साथ बाबू पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Scroll to Top