InCollage 20260125 170934602

गृह मंत्रालय द्वारा 04 राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा व 17 सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस के 4 अधिकारी एवं कर्मचारी को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक और 17 अधिकारी एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त 2026 को अलंकरण समारोह में इन्हें पदक सौंपे जाएंगे।

इन्हें मिलेंगे राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस आयुक्त इंदौर संतोष कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन मिथिलेश कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश कुमार गोस्वामी तथा निरीक्षक शिव कुमार पटेल को विशिष्ट सेवा पदक देने की घोषणा की गई।

सराहनीय सेवा पदक इन्हें दिए जाएंगे

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस महानिरीक्षक एवं सचिव गृह विभाग श्रीमती कृष्णावेणी देसावतु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खंडवा मनोज कुमार राय, जोनल पुलिस अधीक्षक ग्वालियर गितेश कुमार गर्ग, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल दुर्गेश कुमार राठौर, निरीक्षक/ARMR प्रवीण सिंह, निरीक्षक/ARMR राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, निरीक्षक/ARMR श्रीमती निधि श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ठाकुर, निरीक्षक/ARMR श्रीमती शैफाली टाकलकर, प्रधान आरक्षक श्रीराम मिश्रा, आरक्षक सुशील कुमार चौबे, उप निरीक्षक प्रेम किशोर व्यास, उप निरीक्षक उमराव प्रसाद जाटव, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी, सहायक उप निरीक्षक संतोष मेहरा, आरक्षक रविंद्र मिश्रा तथा निरीक्षक/ARMR राजू गुराने को पदक दिया जाएगा।a2f63fc985bb4dbcb70dbc91414309ad

Scroll to Top