हरदा। जिले के ग्राम गोयत में राजेश पटेल, श्याम सिरोही एवं अन्य नर्मदा परिक्रमा वासियों द्वारा मां नर्मदा की आराधना में 114 दिन की नर्मदा परिक्रमा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इस पावन अवसर पर गोयत ग्राम की धरती पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में हरियाणा के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितू पटवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई, हरदा विधायक रामकिशोर दोगने, टिमरनी विधायक कुंवर अभिजीत शाह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण कुमार जायसवाल, पूर्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल जायसवाल, प्रताप राजपूत, गंगाराम गुर्जर, जमुना प्रसाद, उमेश जानी, अंकित यादव सहित हजारों की संख्या में हरदा, होशंगाबाद, सीहोर, खंडवा और बैतूल जिलों से आए कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने भंडारे में पहुंचकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितू पटवारी ने कहा कि इस प्रकार की धार्मिक आस्था और समर्पण से आयोजित कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने पटेल परिवार के लिए माँ नर्मदा की कृपा और आशीर्वाद निरंतर बने रहने की कामना की।
परिक्रमा पूर्ण होने के उपरांत आयोजित इस ऐतिहासिक भंडारे में लगभग 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं और परिवारजनों की उपस्थिति रही, जिसने इस आयोजन को यादगार और ऐतिहासिक बना दिया।













