pcccccc 750x430 1

खाली गैस टंकी के साथ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

हरदा। बढ़ती महंगाई और गैस की किल्लत के विरोध में मंगलवार को हरदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कंधों पर खाली गैस सिलेंडर उठाकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

यह प्रदर्शन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें हरदा और सोनतलाई ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट पर खाली गैस टंकी रखकर विरोध जताया गया, जो आम जनता की परेशानी का प्रतीक बना।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने आरोप लगाया कि जिले में गैस की कालाबाजारी हो रही है, जिस पर तत्काल रोक लगाने की जरूरत है। वहीं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले ने गैस की बढ़ती कीमतों और उपलब्धता की कमी को लेकर चिंता जताई।शहर ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास ने बिजली दरों में बढ़ोतरी को आम जनता पर अतिरिक्त बोझ बताते हुए इसे कम करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान सुरेन्द्र विश्नोई, सूरज सिंह राजपूत, राघवेंद्र पारे, विजय सूरमा, अनिल सूरमा, संजय पांडे, संजय गोयल, रमेश सोनकर, राहुल पटेल, मयूर पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस विरोध प्रदर्शन ने न केवल स्थानीय प्रशासन का ध्यान खींचा, बल्कि महंगाई और आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता जैसे मुद्दों को भी एक बार फिर केंद्र में ला दिया।

Scroll to Top