IMG 20260329 131812

भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव: हरदा जिले में 30 मार्च 2026 को अवकाश घोषित

हरदा । जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर हरदा जिले में 30 मार्च 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय मध्य प्रदेश सरकार के पत्र क्रमांक एफ 31/205/1, दिनांक 29/3/2026 के आधार पर लिया गया है, जिसमें कलेक्टर महोदय को अवकाश घोषित करने के लिए अधिकृत किया गया था।

दिगंबर जैन समाज हरदा के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन और संजय जैन ने कलेक्टर महोदय को पत्र लिखकर अवकाश की तिथि बदलने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार करते हुए कलेक्टर महोदय ने 30 मार्च 2026 को हरदा जिले में अवकाश घोषित किया है।

इस निर्णय से संपूर्ण जैन समाज में हर्ष है, और सभी जैन धर्म के अनुयायी अपने आराध्या महावीर भगवान के जन्म कल्याण महोत्सव को आनंद संपन्न करने में सुविधा होगी।दिगंबर जैन समाज हरदा के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन और संजय जैन ने कलेक्टर महोदय को इस निर्णय के लिए धन्यवाद प्रेषित किया है।

Scroll to Top