टिमरनी। नगर के एसडीएम कार्यालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक घोड़पड़ (गोरिया) निकल आई। कार्यालय में मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय विशेषज्ञ को दी।
जानकारी मिलते ही नगर के एक्सपर्ट बुलट यादव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घोड़पड़ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद वन्यजीव को किसी प्रकार की क्षति पहुंचाए बिना उसे सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
घटना के दौरान कुछ देर के लिए परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन समय रहते किए गए रेस्क्यू से स्थिति सामान्य हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाने वाले रेस्क्यूकर्ता की सराहना की।













