IMG 20260319 111121

हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर वैश्य समाज ने निकाली चेतना रैली

हरदा। आज 19 मार्च 2026 को हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर हरदा सहित कई स्थानों पर वैश्य समाज द्वारा भव्य भगवा वाहन चेतना रैली निकाली गई। यह रैली सामाजिक समरसता, हिंदुत्व की एकता और नववर्ष के उत्सव को उत्साहपूर्ण तरीके से मनाने के लिए आयोजित की गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी ।

उक्त जानकारी देते हुए वैश्य महासम्मेलन के जिला प्रभारी राजीव जैन एवं जिलाध्यक्ष दीपक नेमा ने बताया की वैश्य समाज हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा को वैश्य चेतना दिवस के रूप में मनाता है । इस दिन सभी तहसीलों में वाहन रैली निकालकर वैश्य एकता हेतु जन जागृति का कार्य किया जाता है। हरदा जिले की सभी तहसीलों में यह वाहन रैली आज निकाली जाएगी।

वैश्य चेतना रैली नगर के नर्मदीय धर्मशाला चौक से शुरू होकर यह शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग भगवा ध्वज के साथ शामिल हुए। वाहन रैली में वैश्य समाज के सदस्यों ने वैश्य एकता जिंदाबाद, भारत माता की जय आदि जोरदार नारेबाजी की ।
वैश्य चेतना रैली में वैश्य समाज के केशव बंसल, आलोक गोयल, दीपक नेमा, सरगम जैन, राजीव जैन, अजय अग्रवाल, संजय पाटनी, संयम अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, अमित तोषनीवाल, विक्रांत अग्रवाल, शुभम बंसल, अभय अग्रवाल, रचित जैन, विशाल जैन आदि उपस्थित रहे ।

Scroll to Top