InCollage 20260318 184538663

भाजपा सरकार किसान समर्पित सरकार, युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री को हरदा आगमन पर सौंपा मांग पत्र

हरदा । भाजपा सरकार किसान समर्पित सरकार है किसानों की मांगों को लेकर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के हरदा आगमन पर किसानों का एक मांग पत्र सौंपा।

श्री जेवल्या ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व मे किसान हित मे बहुत हीं प्रशंसनीय कार्य किये जा रहे है। मध्यप्रदेश एक कृषि प्रधान प्रदेश है और हरदा जिला उसका हृदय है, हरदा जिले की अर्थव्यवस्था पूर्ण रूप से कृषि पर आधारित है, यहाँ के किसानों ने फसल उत्पादन मे अनेक कीर्तमान स्थापित किये है, जिसके फलस्वरूप पूरे देश मे मध्यप्रदेश का कृषि क्षेत्र मे मान बढ़ा है। भाजपा युवा मोर्चा जिला टीम द्वारा सीएम को मांग पत्र सौंपते हुए कहा हमे पूर्ण विश्वास है भारतीय जनता पार्टी की किसान हितैषी सरकार इन विषयो पर किसान हित मे उचित निर्णय करेंगी।

युवा मोर्चा ने ये रखी मांग –

1-गेहूं पर बोनस बढ़ाकर कुल ₹2700 प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी की जाए तथा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शीघ्र प्रारंभ की जाए।

2-यदि गेहूं खरीदी अप्रैल माह से प्रारंभ की जाती है, तो किसानों की ऋण वसूली की तिथि 28 मार्च से बढ़ाकर 15मई की जाए।

3-मक्का किसानों की वर्तमान स्थिति को देखते हुए मक्का की समर्थन मूल्य पर खरीदी सहानुभूतिपूर्वक सुनिश्चित की जाए।

4-मूंग की फसल की तैयारी को ध्यान में रखते हुए जिले की मांग के अनुसार 20 मार्च को नहरों में पानी छोड़ा जाए।

5-मूंग की खरीदी की तिथि की घोषणा शीघ्र की जाए।

6-जिले में गेहूं की फसल में हुई आगजनी से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा राशि प्रदान की जाए।7-हरदा कृषि उपज मंडी में प्लेटफार्म (प्लेटकाटों) की संख्या बढ़ाई जाए,जिनकी क्षमता15टन की हो,ताकि किसानों को फसल विक्रय में परेशानी न हो।

8-खरीफ वर्ष 2025-26 में सोयाबीन फसल से प्रभावित किसानों का फसल बीमा क्लेम शीघ्र उनके खातों में जमा कराया जाए, ताकि किसानों को आर्थिक राहत मिल सके।

श्री जेवल्या ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसान वर्ष में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देगी तथा हमारी उपरोक्त मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर किसान हित में कार्य करेगी। इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राहुल पुनिया,जिला महामंत्री धर्मेंद्र पाल, भूपेंद्र तोमर, नीरज लाठी, रोहित लाठी, अमित चार,सुनील बेड़ा, संदीप बाबल ,राहुल डांगा, सार्थक जैन, रोहित सोनकर, राजू सिरोही, ओर भाजपा युवा मोर्चा टीम उपस्थित रही।

Scroll to Top