IMG 20260226 WA0287

चार साल की नाबालिग के गुम होने की सूचना पर पुलिस ने दिखाई तत्परता, गुम बालिका को उसके घर से ही सकुशल बरामद कर सौंपा परिजनों को 

हरदा । चार साल की नाबालिग के गुम होने की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुम बालिका को उसके घर से ही सकुशल बरामद कर लिया । पुलिस की तत्परता से ओर घर पर ही सकुशल मिली बच्ची से परिजनों की आंखों में खुशी के आंसु आ गये । मामला कुछ इस प्रकार है कि जिले की करताना पुलिस चौकी थाना टिमरनी के ग्राम गोगिया के गोविन्द पिता राधेश्याम जाट के द्वारा सूचना दी गई थी कि उनकी 4 साल की बेटी सुबह से नहीं मिल रही है, जिसकी सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल टीम गठित कर टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया बच्चीं की तलाश पतारसी की गई जो उसी के घर पर एक कमरे में दरवाजे के पीछे मिली।

बच्ची के मिलने पर बच्ची से इस संबंध में बातचीत की गई, जिस पर बच्ची के द्वारा बताया गया कि मम्मी ने डांट दिया था इस वजह से गुस्से में दरवाजे के पीछे छिप गई थी, परिजनों को भी बच्चों से प्यार से बातचीत करने के संबंध में समझाइश दी गई एवं बच्ची को भी दोबारा इस प्रकार का कार्य नहीं करने के संबंध में समझाइश दीं गई। उक्त कार्यवाही मे चौकी करताना पुलिस से उपनिरीक्षक प्रकाश सोलंकी, सहायक उपनिरीक्षक नानक राम कुशवाहा, प्रधान आर. 68 राजा बकोरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Scroll to Top