IMG 20260213 WA0050

लूट एव चोरी की घटनाओं से आम नागरिक में भय एवं असंतोष का माहौल, कांग्रेस ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल सौंपा ज्ञापन

टिमरनी । नगरीय एवं आसपास के क्षेत्रों में विगत 3 माह में नगर के विभिन्न वार्डो में लगभग 1 दर्जन चोरी की घटनाएँ हो चूकी है जिसमें लाखो रूपये के कीमती आभूषण एवं नगदी शामिल है लगातार हो रही चोरी की बारदातो से आम नागरिक भयभीत है पुलिस की उदासीनता के चलते आज तक किसी भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं हो पाया है। साथ ही टिमरनी नगरीय क्षेत्र में लूट एवं अडीवाजी की घटनाएं भी आये दिन हो रही है परतु पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। जिससे अपराधियों के हौसले बुलद है एवं आम नागरिक डरा हुआ है उक्त आरोप लगाते हुए कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने पीडित परिवारों के साथ पुलिस अधिक्षक हरदा एवं कलेक्टर महोदय हरदा के नाम का ज्ञापन एसडीएम कार्यालय टिमरनी में सौंपा । एसडीएम की अनुपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के लिपिक को ज्ञापन सौपते हुए उपरोक्त घटनाओं की निंदा करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए चोरीयों का खुलासा नहीं होने पर आदोलन की चेतावनी दी है।

नगर काग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने आरोप लगाया की माधव नगर एवं छिदगांव रोड़ पर दो परिवारों के घर में लाखों की चोरी हुई है परतु कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है। लोगो के दो पहिया वाहन चोरी हो रहे है। भ्रष्टाचार एवं अन्य के खिलाफ आवाज उठाने वालो के साथ लूट एवं अडीवाजी तथा मारपीट की वारदातो को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा प्रतित होता है की अपराधियों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। कांग्रेस जनता की हक की लडाई एवं उन्हें न्याय दिलाने के लिए शीघ्र ही जनआदोलन करेगी।

बंद पडे है नगर के सीसीटीवी कैमरे

कांग्रेस ने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा की शहर के सभी सार्वजनिक सीसीटीवी कैमरे वर्षों से बंद पडे है। परंतु नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि ओम मिश्रा, सैकी उपाध्याय, रितु सोलंकी, पूर्व पार्षद जितेन्द्र जसपाल, रमेश तिवारी, शहजाद खान, राजेन्द्र नागरे, मडलम अध्यक्ष जितेन्द्र सोनकिया, कांग्रेस नेता, शिवम कनोजिया, श्रीकर गद्रे, अजय राजगुरे, दीपक जैन, गुल्लन वर्मा, पिंटु चौहान, सहित पीडित परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

Scroll to Top