टिमरनी । क्षेत्रिय नार्मदीय ब्राह्मण समाज टिमरनी द्वारा सर्वसम्मति से महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती साधना मनोहर बरसले को बनाया गया । गत गुरुवार को नार्मदीय भवन टिमरनी में महिला मंडल के अध्यक्ष का सर्व सम्मति से मनोनयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर श्रीमति अलका रमेश राजवैद्य ने श्रीमति साधना मनोहर बर्सले के नाम का प्रस्ताव रखा और श्रीमति किरण गिरीश बिल्लौरे द्वारा समर्थन किया, सभी उपस्थित महिलाओं ने करतल ध्वनि से इसका समर्थन किया ।
उपस्थित महिलाओं में श्रीमति रक्षा बिल्लौरे श्रीमति अंजलि पगारे , श्रीमति राजेश्वरी बिल्लोरे श्रीमति शैला जोशी , श्रीमति ज्योती काशिव श्रीमति अनिता शुक्ला , श्रीमति शक्ति बिल्लौरे , श्रीमति मनीषा गुहा श्रीमति मृदुला बिल्लौरे , श्रीमति सीमा बिल्लौरे एवं रमाकांत पारे अध्यक्ष ,अनूप बिल्लौरे , रामकुमार काशिव , संदीप बिल्लौरे , मोहन जोशी , पं मनीष शुक्ल , अशौक पगारे ,बंटी बिल्लौरे , रमेश राजवैद्य आदी बड़ी संख्या में समाज जनों ने बधाई दी और नर्मदा मंदिर में पुष्प माला से स्वागत किया ।













