हरदा (सार्थक जैन/स्वासिक गंगवाल) । अवैध मादक पदार्थों के विरूध्द कार्यवाही करते हुए सिविल लाईन थाना पुलिस ने आज लाखों रुपए की “MD” ड्रग्स के साथ दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर पांच लाख से अधिक का मशरूका जप्त किया है ।
थाना सिविल लाईन हरदा में दिनांक 30 जनवरी 2026 की रात्रि में मुखबिर से मिली सूचना अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स विक्रय पर थाना प्रभारी निरीक्षक आर. एस. तिवारी के नेतृत्व में टीम के सउनि सजंय ठाकुर , प्रआर 217 करण साहू, आर. 326 वीरेन्द्र राजपूत, सैनिक 139 सूरज पासी, सैनिक 46 संतोष ओझा व्दारा सूचना तस्दीक की गई । जिस पर भैरो बाबा मंदिर एलबीएस कालेज रोड हरदा पर मुखबीर व्दारा बताई गई एक फोर्ड फीगो कार क्रमांक एमपी 47 सीए 0628 संदिग्ध अवस्था में मिली। जिसे चेक करते इसमे संदेही व्यक्ति मिला जिसका नाम हेमंत पिता दीपक सेन उम्र 25 साल निवासी झालवा का होना बताया। जिसकी जामा तलाशी में पारर्दशी पन्नी में एमडी ड्रग्स (MEPHEDRONE) कुल मात्रा 10.89 ग्राम कीमती करीबन 220000 रूपये मिले। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुये आरोपी हेमंत के कब्जे से उक्त अवैध मादक पदार्थ को जप्त किया गया साथ ही घटना में प्रयुक्त फोर्ड फीगो कार क्रमांक एमपी 47 सीए 0628 कीमती 300000 रूपये व एक एप्पल कम्पनी का मोबाईल फोन विधिवत जप्त किया गया। कुल जप्ती माल का मूल्य 530000 रूपये आरोपी हेमंत से जप्त किया गया।
आरोपी हेमंत से पूछताछ मेमोरेण्डम लिया गया जिसमें एमडी ड्रग्स ग्राम अजनास के विष्णु नाम के व्यक्ति से खरीदना बताया आरोपी हेमंत व विष्णु के विरूध्द थाना सिविल लाईन हरदा पर अपराध क्र 34/2026 धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहा से जिला जेल हरदा भेजा गया।
सराहनीय योगदान – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी, सउनि सजंय ठाकुर, प्रआर 217 करण साहू, आर 326 वीरेन्द्र राजपूत, सैनिक 139 सूरज पासी, सैनिक 46 संतोष ओझा की विशेष भूमिका रही।
नाम आरोपी (1) हेमंत पिता दीपक सेन उम्र 25 साल निवासी झालवा थाना सिविल लाईन हरदा (2) विष्णु निवासी अजनास थाना हंडिया
जप्त सामग्री : एमडी ड्रग्स कुल मात्रा 10.89 ग्राम कीमती करीबन 2,20,000/- रूपये एक एप्पल कम्पनी का मोबाईल फोन कीमती 10,000/- रूपये एक फोर्ड फीगो कार क्रमांक एमपी 47 सीए 0628 कीमती 3,00,000 रूपये कुल जप्ती मशरूका 5,30,000 रूपये।













