IMG 20251106 WA0235

भारतीय जनता पार्टी मंडल टिमरनी की SIR निर्वाचन प्रणाली से संबंधित BLO-2 की बैठक हुई संपन्न

टिमरनी (संदीप अग्रवाल)। आज 06 नवम्बर 2025 को भारतीय जनता पार्टी मंडल टिमरनी में SIR निर्वाचन प्रणाली से संबंधित BLO-2 की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्वाचन सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी, तथा SIR प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाने के उपायों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

इस अवसर पर अधिकारियों ने BLO-2 के बायोडाटा से संबंधित कार्यों की जानकारी दी और बताया कि इस प्रणाली के माध्यम से मंडल स्तर पर कार्य अधिक सटीकता और पारदर्शिता के साथ संपन्न होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि आगामी निर्वाचन कार्यों को समयबद्ध, व्यवस्थित एवं शुद्ध रूप से संपन्न किया जा सके।

बैठक में मुख्य रूप से जिला से टिमरनी विधान सभा के प्रभारी अखिलेश बांके, मंडल के प्रभारी मनीष निषोद, जिला कोषाध्यक्ष समर्थ सिंहल, मंडल अध्यक्ष अतुल बारंगे, मंडल महामंत्री संतोष डोंगरे, तथा मंडल उपाध्यक्ष अनिल किरार, रोहित काशिव, नन्हे कौशल, सागर तिवारी, अमित परदेशी उपस्थित रहे।

Scroll to Top